बादाम का सेवन गर्मी में करने से पहले, अच्छे से जान लें गर्मी में क्या होता है इसका प्रभाव


बादाम का सेवन गर्मी में करने से पहले, अच्छे से जान लें गर्मी में क्या होता है इसका प्रभाव
Subhash nandiwal Sun Jun 02 2019
मानसिक विकास को बेहतर बनाने के लिए बादाम का सेवन करना उत्तम माना गया है। बादाम की सूखा खाने से शरीर में गर्मी बहुत बढ़ जाती जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गर्मी में बादाम को रात के समय भिगोकर रखने से उसमें ठंडक बन जाती है और वह सुख खाने की तुलना में गर्म नहीं करता है। बादाम का उचित इस्तेमाल सुबह उसे अच्छे से बारीक कूटकर उसमें सुंफ और अच्छे से भीगा हुआ खोपरा भी बारीक करके डाला जाता है उसके पश्चात उसका सेवन किया जाता है जिससे लाभ शरीर को अनिवार्य रूप से तथा अधिक मिलते है।

बड़ों और बच्चों सभी के लिए यह तरीका लाभकारी होता है। मानसिक शक्ति में वृद्धि और गर्मी से बचने हेतु यह सबसे उत्तम उपाय है।

बादाम की वास्तविकता पर संदेह होने पर बिना निकले बादाम अर्थात छिलके वाले बादाम खरीदें जिसे घर पर निकाल सकते है। बादाम अथवा किसी अन्य खाद्य पदार्थ जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है तो छाती के बीच में जलन और भारीपन लगने लगता है। गलती से सूखा बादाम खाने के पश्चात आपको अधिक से अधिक पानी, लस्सी, रबड़ी और रसदार फल खाने चाहिए ताकि पसीने आदि से शरीर की गर्मी बाहर निकल सकें तथा आप स्वस्थ रहें।
बादाम का सेवन गर्मी में करने से पहले, अच्छे से जान लें गर्मी में क्या होता है इसका प्रभाव
Reviewed by Admin
on
June 14, 2019
Rating:
No comments: