क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड विलेन की ब्यूटीफुल पत्नियों के बारे में
बॉलीवुड में भले ही विलेन के किरदार को अच्छे नजर से नहीं देखा जाता है। लेकिन बॉलीवुड के बैड बॉयस यानी खलनायक की पत्नियां खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है बल्कि अगर देखा जाए तो कई खलनायकों की पत्नियां बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी सुंदर दिखती है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ नामी खलनायक और उन की खूबसूरत पत्नियों के बारे में-
- शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर
बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन में से एक शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कपूर बहुत ही खूबसूरत है तथा वह प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन है।
- आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने साल 2001 में शादी की थी। हम आपको बता दें कि रेणुका शहाणे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी और खूबसूरत रेणुका शहाणे ने कई फिल्मों में काम भी किया है।
- गुलशन ग्रोवर और कशिश ग्रोवर
बॉलीवुड में बैड बॉय के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर की वाइफ कशिश ग्रोवर भी दिखने में काफी खूबसूरत हैं।
- अनुपम खेर और किरण खेर
अनुपम खेर इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक है। वह जितनी अच्छी कॉमेडी करते हैं, उतनी ही अच्छी वह किसी जमाने में खलनायकी भी करते थे। उनकी पत्नी किरण खेर एक सफल अभिनेत्री है और इसके साथ साथ वह एक राजनीतिज्ञ भी है।
- प्रकाश राज और पोनी वर्मा
प्रकाश राज आज बॉलीवुड के सबसे चहेते खलनायकों में से एक है। प्रकाश राज जो अपने खलनायकी के माध्यम से दुनिया की नींदे चुरा लेते हैं। उनकी पत्नी पोनी वर्मा भी दिखने में काफी खूबसूरत हैं।
क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड विलेन की ब्यूटीफुल पत्नियों के बारे में
Reviewed by Admin
on
April 07, 2019
Rating:
No comments: