ये है वो टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिन्हे हो गया क्रिकेटर से प्यार
- Anushka Sharma - Virat Kohli
विराट और अनुष्का आज सबसे क्यूट रियल लाइफ कपल्स में से एक है। विराट और अनुष्का हर किसी की पसंदीदा जोड़ी है। इसकी एक वजह दोनों की प्यार भरी सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत भी है। दोनों एक दूसरे को साल 2013 से डेट कर रहे हैं। कुछ साल पहले अपने रिश्ते के बारे में दोनों ने कहा था कि वे आम युवा जोड़े की तरह हैं। विराट ने इस साल वैलेंटाइन्स डे पर अनुष्का और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
Hazel Keech - Yuvraj Singh
हेजल और युवराज सिंह ने पिछले साल बड़ी धूम धाम से शादी की है। उन दोनों की लव स्टोरी काफी अलग और किसी फिल्म से कम नहीं है। युवराज हेजल के लिए पागल थे। उन्होंने लगातार 3 साल तक हेजल को मनाने की कोशिश की थी और आख़िरकार जीत ही गए। हेजल ने उनका प्यार एक्सेप्ट कर लिया और आज ये दोनों हैप्पिली मैरिड कपल है।
- Sharmila Tagore - Tiger Pataudi
शर्मीला टैगोर अपने ज़माने की जानी मानी एक्ट्रेस है। उन्हें क्रिकेटर पटौदी से प्यार हो गया था जो कि उस समय इंडिया के सबसे पड़े प्लेयर्स में से एक थे। उन दोनों की लव स्टोरी आसान नहीं थी लेकिन दोनों एक दूसरे को इस हद तक चाहते थे कि शर्मीला ने अपना धर्म तक बदल लिया था ताकि वो उनसे शादी कर ले और आज दोनों बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान के माँ बाप है।
- Sagarika Ghatge - Zaheer Khan
जहीर और सागरिका को युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ में देखा गया था। जहीर ने सागरिका की फिल्म 'इरादा' का प्रचार भी किया था। जिसके बाद दोनों के रोमांस की खबरें और तेज हुई थीं। कहा जा रहा है कि दोनों सितारे आईपीएल के बाद अपनी शादी प्लान कर सकते हैं।
- Geeta Basra - Harbhajan Singh
हरभजन और गीता का अफेयर भी काफी शुर्कियो में रहा था। हरभजन सिंह और गीता बसरा ने करीब 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2015 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी भव्य थी। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। पिछले साल गीता ने हिनाया हीर को जन्म दिया है।
ये है वो टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिन्हे हो गया क्रिकेटर से प्यार
Reviewed by Admin
on
March 28, 2019
Rating:
No comments: